G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली कोरईयां गाँव में देर शाम गेहू में पानी लगाकर घर वापस आये अधेड की अचनाक तबियत बिगड गयी। जिसकी कुछ ही घन्टों बाद मौत हो गयी। घर वालों के मुताबिक अधेड की मौत ठन्ड लगने से हुयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोरईयां गांव निवासी स्व0 शिवराम का 50 वर्षीय पुत्र बडकू बुधवार की देरशाम गेहू के खेत में पानी लगाकर घर वापस आया तभी उसकी हालत बिगड गयी। वहीं परिजन जब तक कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का पुत्र हिमान्शू के अनुसार उसके पिता पानी लगाकर घर आये तभी उनको ठन्ड लग गयी। जिससे उसके पिता की मौत हो गयी। वहीं पुलिस के अनुसार पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस बात की पुष्टी हो पायेगी कि अधेड की मौत ठन्ड लगने से हुये या फिर आकस्मिक मौत।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share