G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलन्दा अपने मायके में आयी महिला की तबियत खराब होने पर उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के आबूमोहम्मदपुर गांव निवासी जितेन्द्र की 24 वर्षीय पत्नी मंजू जो मकर संक्रान्ति के पर्व पर अपने मायके आयी थी। बताते है कि शुक्रवार की दोपहर उसकी अचनाक तबियत बिगड गयी जिस पर उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतिका की मां ऊषा देवी ने पति पर आरोप लगाया कि खिचडी के दूसरे दिन जब ससुराल पहुंची तो दमाम ने मारापीटा था। जिससे उसकी पुत्री को अन्दरूनी चोट लग गयी थी। जिस पर वह वापस मायके चली आयी और उसकी हालत बिगड गयी जिसके चपेट उसकी मौत हो गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share