G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा गाँव के समीप बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र उलरमऊ गांव निवासी प्रताप सिंह 27 वर्षीय पुत्र नवल सिंह बाइक से अपने दो साथियों के साथ कपडा खरीदने जा रहा था। जब यह लोग छिवलाहा के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार आ रही ब्लोरो ने टक्कर मार दिया। जिससे नवल सिंह घायल हो गया। जबकि दोनो साथी बाल-बाल बच गये। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share