उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांचपड़ताल जर रही है। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गांव निवासी स्व भिक्खू की 70 वर्षीय वृद्ध पत्नी रामपति जो वर्तमान समय में हुसैनगंज कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में रह रही थी। बताते है रविवार की देर शाम उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतका की मौत कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share