उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष बीतने पर जलूस निकालने के दौरान एचटी लाइन से झण्डा छू जाने के चलते युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के मटिहा गांव निवासी स्व0 ब्रजभूषण सिंह का 41 वर्षीय पुत्र चेतन सिंह रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष बीतने पर गांव के ग्रामीण संग जुलूस निकाल रहा था। इसी दौरान झण्डा लेकर आगे चल रहे चेतन सिंह का झण्डा एचटी लाइन से छू गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई रोहित सिंह ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

