G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि दिनाँक 24 जनवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 11:00 बजे कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in एवं ncs.gov.in पर पंजीयन करायें। रोजगार मेला में एस.आई.एस. सिक्योरिटी कंपनी द्वारा सुरक्षा जवान हेतु हाईस्कूल उर्तीण, 19 से 40 वर्ष के पुरूष जिनकी न्यूनतम लम्बाई 165 सेमी न्यूनतम वजन 56 किग्रा एवं सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु इंटर उर्तीण, कम्प्यूटर का ज्ञान, 19 से 40 वर्ष के पुरूष जिनकी न्यूनतम लम्बाई 170 सेमी वजन 56 किग्रा, शारीरिक दक्षता उर्तीण अभ्यर्थियों का वेतनमान रू. 14000 से 25000 प्रतिमाह एवं पीपल ट्री आनलाइन सर्विसेज द्वारा इंटर/आई.टी.आई./ डिप्लोमा उर्तीण, आयु 18 से 25 वर्ष के पुरूष अभ्यर्थियो का रू. 16000 प्रतिमाह वेतन के लिये चयन सम्बन्धी कार्यवाई की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180 298602 पर प्राप्त कर सकते है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share