G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज नेशनल गर्ल्स चाईल्ड डे” के अन्तर्गत एंपावरिंग गर्ल्स फॉर अ ब्राइट फ्यूचर थीम / विषय पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गोष्ठी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जिला महिला चिकित्सालय तक रैली का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आर०सी०एच०, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा० राजेश कुमार रेडियोलाजिस्ट जिला चिकित्सालय, नोडल अधिकारी एन०सी०डी०/ उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अपर शोध अधिकारी, जिला डायट प्रधानाचार्य, कार्यक्रम प्रबन्धक, डी०पी०एम०यू०, राहुल भानू सिंह प्रबन्धक फैमिली प्लानिंग सी०डी०पी०ओ० अर्बन, डा० किरन सिंह, डा० शिल्पी सिंह, डा० हरितमा गुप्ता, सूफियान, मनोज कुमार, एवं पंकज ठाकुर आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र सिंह लोधी जिला अपर शोध अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे आगनवाडी, आशायें ए०एन०एम० एवं मां रामरती मेमोरियल नर्सिंग कालेज एवं डायट के छात्राओं द्वारा “नेशनल गर्ल्स चाईल्ड डे” के उपलक्ष्य में बेटियो के साथ समानता के व्यवहार पर विशेष प्रकाश डाले गये व सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मे रिंकू देवी ए०एन०एम०, माधुरी देवी, उमाकान्ता, नीलम देवी, आदि आशाये तथा आशा संगिनी शकुन्तला देवी, कलावती, रेनू श्रीवास्तव आगनवाडी कार्यकायत्री तथा नर्सिंग कालेज एवं डायट के छात्राओं आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमे 50 आशायें, 40 आगनवाडी कार्यकायत्री, 10 ए०एन०एम०, 40 नर्सिंग कालेज एवं डायट के 30 छात्रा व 30 अन्य लोग उपस्थित थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share