उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाने की पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगा कर जुआ खेलते हुये पाँच आरोपियो को मालफड़ व जामा तलाशी से प्राप्त कुल 10,900/-रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान में 24 जनवरी को थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के आरामपुर बसई गाँव निवासी मैनुद्दीन के 39 वर्षीय पुत्र लईक गाँव निवासी मुमताज अहमद के 35 वर्षीय पुत्र सुल्गुलाम किबरिया गाँव निवासी आरामपुर अब्दुल रऊफ के 35 वर्षीय पुत्र मोहर्रम अली गाँव निवासी सदरउद्दीन के 39 वर्षीय पुत्र मैसर बेग थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी वहीद के 55 वर्षीय पुत्र रईस अहमद को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलेत हुए नूरी मस्जिद के पीछे प्रेमगनर से मय मालफड़ 8,900/-रूपये व जामा तलाश 2000/-रूपये व 52 अदद ताश की पत्ते के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 11/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाई नियमानुसार की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share