G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के बाईपास नहरिया पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाने के अब्दुल्लापुर घूरी गांव निवासी अंबर लाल का 47 वर्षीय पुत्र सीताराम, राम किशुन का 42 वर्षीय पुत्र शंकर व अंशुमान 17 वर्ष पुत्र शंकर शहर के सुल्ताननगर में मजदूरी कर बीती देर शाम वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बे के बाईपास के समीप स्थित नहरिया पर दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share