उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गौतम नगर मोहल्ले में चलती बाइक से गिरकर महिला गम्भीर रूप से घायल।हो गयी। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गौतम नगर मोहल्ला निवासी रामविलास शुक्ला अपनी 60 वर्षीय पत्नी गीता शुक्ला को बाइक पर सवार कर दाँत के डॉक्टर के पास इलाज करवाने जा रहे थे। जब वह घर से थोड़ी दूर आगे बढ़े तभी गीता देवी चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में गीता देवी को इलाज के लिए अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share