G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित गोपालगंज के समीप रोड पार करते समय चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार झारखंड प्रान्त के मारकाचो की सदर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रंजीत का 35 वर्षीय पुत्र गुंजित कुमार जो कंटेनर से पार्सल पहुंचने का काम करता है। वह कंटेनर से पार्सल लेकर फतेहपुर जनपद आया था और कल्यापुर थाना क्षेत्र के नेशनल।हाइवे 2 पर गोपालगंज के समीप कंटेनर खड़ा कर किसी काम से रोड पार कर रहा था। तभी रोड से निकले चार पहिया वाहन ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे गुंजित घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पवहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही हदशे की जानकारी घायल गुंजीत के मित्र नितेश कुमार ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share