G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर इनयलपुर गांव में स्कूल बस से कुचलकर मासूम वर्षीय बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना करने वाली बस को हिरासत में लेते हुए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के गेंडरा गांव निवासी अखिलेश शाहू की 5 वर्षीय पुत्री मानवी थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर इनायतपुर गांव अपनी ननिहाल आयी थी। वह अपनी नानी के साथ शौचक्रिया के लिए गई थी तभी तेज़ रफ़्तार स्कूल बस ने मासूम बच्ची को कुचल दिया।

जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना करने वाली बस को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share