उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप रोड पार करते समय डीसीएम चालक को बस ने टक्कर मार दिया। जिससे डीसीएम चालक घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के उदई सरांय गांव निवासी जनार्दन सिंह का 40 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह जो डीसीएम चालक है। मलवा थाना क्षेत्र में स्थित सरिया फैक्ट्री से डीसीएम में सरिया लोड कर निकाला और सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप गाड़ी में काम करवाने के लिए डीसीएम को खड़ी कर वह रोड पार कर रहा था। तभी बस की टक्कर से वह घायल हो गया हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share