उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के बेहटा गांव के समीप सोमवार की सुबह खेत जा रही युवती रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बेहटा गांव निवासी अवधेश रैदास की 18 वर्षीय पुत्री काजल सोमवार की सुबह लगभग दस बजे खेत जा रही थी। जब वह रेलवे लाइन पार करने लगी तभी ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share