G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के दरिया मऊ गांव में घर के अंदर विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दरिया मऊ गांव निवासी मोनू साहू की 35 वर्षीय पत्नी संगीता साहू ने सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के बहनोई मनोज कुमार साहू ने बताया मृतिका का पति शराब पीने का आदी है। जो शराब पीकर आये दिन संगीता के साथ मारपीट किया करता था उसकी मारपीट से तंग आकर उसने आत्महत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share