G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील क्षेत्र के थाना सुल्तानपुर घोष के अंतर्गत आने वाले राजस्व ग्राम सराएं ऐरायां में सरकारी भूमि पर कब्जा मुक्त कराने हेतु उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार के निर्देशन एवं नायब तहसीलदार के कुशल पर्यवेक्षण में हल्का लेखपाल के साथ ही अन्य राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में कब्जे की नियत से बांधी गई तार को जेसीबी से हटवाया है। बताते चलें कि राजस्व ग्राम सराए ऐरायां में गाटा संख्या 186 (रकबा 0.4690 हेक्टेयर) जोकि बंजर भूमि में दर्ज है जिस पर गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की नियत से तार बांधकर अवैध कब्जा किया गया था जिसकी सूचना पर उच्च अधिकारियों के निर्देशन एवं नायब तहसीलदार विजय प्रकाश त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में राजस्व निरीक्षक कोतला दया सागर, क्षेत्रीय लेखपाल अनामिका सिंह एवं हल्का लेखपाल अतुल कुमार द्वारा अवैध कब्जा हटवाया गया साथ ही लोगों को सरकारी जमीन न कब्जा करने की हिदायत भी दी है। राजस्व कर्मियों की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही की जमकर चर्चा होती रही और लोगों का कहना रहा कि यदि समय रहते ही हर हर ऐसे ही कार्यवाई होती रहें तो सरकारी जमीन भी सुरक्षित रहेंगी और लोगों का विवाद भी कम होगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share