G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अलदरपुर गांव में निर्माण धीन मकान में काम कर रहा मजदूर एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी रामदुलारे का 50 वर्षीय पुत्र आशा राम जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की भांति आज भी वह मजदूरी करने कोतवाली क्षेत्र के अलादादपुर गांव निवासी मो० इस्लाम के निर्माण धीन मकान में काम कर रहा था। तभी सरिया लेकर ऊपर चढ़ते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share