G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव में पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव निवासी मनोज कुमार की 40 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं सुमित्रा देवी के साथ अस्पताल पहुंची उसकी बहन मिथिलेश कुमारी व 15 वर्षीय पुत्री अनुराधा ने बताया की पिताजी आए दिन माता जी को के साथ मारपीट किया करते हैं। जिससे तंग आकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share