उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले केअसोथर थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव में निर्माण धीन मकान की छत से गिरकर मजदूर घायल हो गया। हादशे की जानकारी होने पर घायल अवस्था में उसको नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव निवासी राम भजन का 35 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आज गांव में निर्माण धीन मकान में काम कर रहा था मकान की आज सिलेप पड़नी थी तभी वह मकान की छत पर चढ़कर काम करते समय नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी होने पर तुरंत उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By