उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के औंढेरा गांव के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के धनाजीपुर गांव निवासी चुन्नू की 50 वर्षीय पत्नी विमला देवी अपने 20 वर्षीय पुत्र सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर घर से इलाज कराने जा रही थी। जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के औंढेरा गांव के समीप पहुंची तभी वह चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share