G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अबूनगर मोहल्ले में ग्राइंडर मशीन से लकड़ी काटते समय मशीन हाथ से छिटक गई। जिससे लकड़ी काट रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अबूनगर मोहल्ला निवासी रोशन लाल साहू का 30 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार साहू घर पर ग्राइंडर मशीन से लकड़ी काट रहा था। तभी उसके हाथ से मशीन छिटक गई जिससे संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share