उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आवाहन पर चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी निशुल्क सदस्यता अभियान के अंतर्गत महासभा के प्रदेश संयोजक चौधरी राजेश यादव ने संयुक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर बड़ी संख्या में निशुल्क सदस्य बनाए गए है। सदस्यता अभियान जोरों से पूरे उत्तर प्रदेश में चालू है प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव व लालजी यादव उत्तर प्रदेश सदस्यता प्रभारी के नेतृत्व में यादव महासभा एक नई ऊंचाइयां तक पहुंच रही है। जिसमें सभी पदाधिकारी कड़ी लगन मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। हमारे सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 2 लाख का लक्ष्य बहुत जल्द हम पार करने वाले हैं। चौधरी राजेश यादव ने यह भी बताया कि जनपद में जिला संयोजक मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में भी सदस्यता अभियान जोरों से चालू है जिसमें मुलायम सिंह यादव तीन सौ सदस्य युवा जिला अध्यक्ष अंशु यादव तीन सौ जिला मीडिया प्रभारी धीर सिंह यादव ने चार सौ दूरबीन सिंह यादव दो सौ शहर संयोजक फतेहपुर चेतन यादव दो सौ सूरज पाल सिंह यादव प्रधान एक सैकड़ा और लगभग सात सौ सक्रिय सदस्य फतेहपुर में मैंने डोर टू डोर जाकर बनाए है। जनपद से करीब पच्चीस सौ सदस्य बन चुके हैं और यह आंकड़ा आने वाले कुछ दिनों में पांच हजार जल्द ही पहुंचेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

