G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों के चिन्हांकन एवं प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन कराने के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजनके अंतर्गत ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष या अधिक हो एवं भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जाना के है के लिए विकास खंड स्तर पर 17 फरवरी 2025 से चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए है।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक एवं ग्राम स्तर में पात्र वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों का चिन्हांकन शिविर में आने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार किए जाय साथ ही परीक्षण शिविर पर स्वच्छ पेय जल, शौचालय, बैठने आदि व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजीव नयन गिरी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रौल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र राज सिंह, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा, भारतीय कृत्रिम निर्माण निगम(एलिम्को) के प्रतिनिधि सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share