उत्तर प्रदेश फतेहपुर खागा कोतवाली क्षेत्र के सोहद मऊ गांव में घर में काम करते समय युवक बिजली की करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सोहद मऊ गांव निवासी रामदास का 30 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद घर में घर में काम कर रहा था। तभी वह बिजली के कटे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share