उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित होटल में तीन दिन से रूके युवक ने संदिग्ध अवस्था में आत्म हत्या कर लिया। घटना की पुलिस पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार चित्रकूट जनपद के थाना मऊ गांव सेसाशुभकरा गांव निवासी कमलेश कुमार साहू का 20 वर्षीय पुत्र नरायन साहू जो मुम्बई में रह कर नौकरी करता था। विगत तीन दिन पूर्व मुम्बई से सीधे शहर क्षेत्र के लक्ष्मी टाकीज के समीप स्थित शिव पैलेस में रूका था। बताते है कि शनिवार की देर शाम युवक ने होटल के कमरे ही फांसी लगा लिया। इसकी जानकारी जब होटल मालिक को हुयी तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्ट मार्टम हाउस में आये मृतक के परिजनो ने बताया कि वह मुम्बई से आकर सीधा शिव पैलेस होटल में रूका था मौत की जानकारी पुलिस ने मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड के जरिये उन्हे दिया। तब घटना की जानकारी लगी मृतक के परिजनों का कहना है कि हो सकता है इसके पीछे किसी महिला का भी हाथ हो सकता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share