उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के एझी गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्सा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धुनी का पुरवा गांव निवासी भोला का 40 वर्षीय पुत्र सधई जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति वह रिक्शा लेकर घर से निकला था। तभी थाना क्षेत्र के एझी गांव के समीप उसका रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक सधई गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने रिक्शा चालक सधई को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share