G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र नेशनल हाइवे 2 पर मुरादीपुर ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के बर्रा थाना क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश पाण्डेय का 36 वर्षीय पुत्र अमित पाण्डेय बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए फतेहपुर शहर आ रहा था जब उसकी बाइक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के मामा कृष्ण चंद्र पाण्डेय ने बताया मृतक जल निगम में ठेकेदारी करता था। आवश्यक कार्य से वह फतेहपुर शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र नेशनल हाइवे 2 पर मुरादीपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share