उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शान्तिनगर रोडवेज कार्यशाला के समीप स्थित पेड के नीचे तीन दिन पूर्व मिले अधेड की मौत हो गयी थी। जिसका पुलिस ने आज पोस्ट मार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शहर के बसन्त टाकीज के पास स्थित बसन्त कालोनी अरबपुर निवासी स्व0 जहांगीर खान का 58 वर्षीय पुत्र शमीम खान 10 फरवरी को शान्ति कोतवाली क्षेत्र में स्थित रोडवेज कार्यशाला के समीप पीपल के पेड के नीचे आकर लेट गया था। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से सम्पर्क किया। जिस पर आज उसका पोस्ट मार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि मृतक नशा का आदी था। जिसके चलते ही उसकी मौत हो गयी थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share