त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी, विदिशा से प्रयागराज बांटने गए थे कपड़े, लेकिन बांटे निवाड़ी में देशभर में अबतक 1755 से ज्यादा बेटियों को बांट चुके कपड़े, विदिशा में रोज बांटे जाते हैं बेटियों को कपड़े

प्रयागराज/विदिशा/ ओरछा/ निवाड़ी/ टीकमगढ़/छतरपुर। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 12 साल बाद एक बार फिर से चारों तरफ महाकुंभ की धूम मची हुई है। गंगा, यमुना, सरस्वती के त्रिवेणी संगम में अमृत की बूंदें बरस रही हैं। यहां देश विदेश के सनातनी श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इसी क्रम में विदिशा मध्यप्रदेश की बेटियों को जीने दो टीम के प्रमुख दीपसिंह कुशवाह ने भी प्रयागराज के महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने दुनियां भर की बेटियों के स्वास्थ्य लाभ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। देशभर में सराही जा रही उनकी पहल बेटी के जन्म पर बेटी को देश भर में कपड़े फ्री के माध्यम से वह प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में बेटियों को कपड़े बांटने के लिए पहुंचे थे। लेकिन महाकुंभ में श्रद्धालुओं की महा भीड़ और सड़कों पर कई किमी तक लगे लंबे–लंबे महा जाम के कारण वे प्रयागराज की किसी भी सरकारी अस्पताल तक नहीं पहुंच पाए। इसलिए वे मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा धाम पहुंचे। उन्होंने यहां बेतवा नदी में स्नान कर के श्रीराम राजा सरकार के दर्शन प्राप्त किए। बाद में उन्होंने यहां के सरकारी अस्पताल पहुंच कर बेटियों को कपड़े बांटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वह निजी खर्चे से अब तक देश के अन्य प्रदेशों सहित अब तक 1755 जोड़ी से ज्यादा कपड़े बांट चुके हैं। बेटियों को कपड़े बांटते समय उनके साथ में राजेंद्र रघुवंशी, महेंद्र विश्वकर्मा, राजेश दांगी, भूपेंद्र विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share