उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2.पर अज्ञात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे है।

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र इसकुरी गाँव निवासी महेंद्र बाइक में सवार होकर खागा किसी काम से जा रहा था। तभी थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अम्बा मोड के पास प्रयागराज की ओर जा रही अज्ञात तेज रफ्तार कार बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गई।

जिससे बाइक सवार यशोदा 35 वर्ष सोमवती 25 वर्ष और महेंद्र 25 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सरकारी 108 एम्बुलेन्स के कर्मचारी ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

