उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के लोगों के साथ ग्रामीणों ने तहसीलदार को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें गांव के ग्राम समाज सरकारी जमीन तथा मंदिर के जमीन में किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की गई है। ज्ञापन लेने के बाद तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार तहसील परिसर में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के लोगों के साथ मलवा विकासखंड क्षेत्र के शिवराजपुर व सगुनापुर के ग्रामीणों ने तहसीलदार अचलेश सिंह को एक ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में कहा गया कि जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत शिवराजपुर तथा सगुना पुर गांव में कुछ लोगों ने सरकारी जमीन, आबादी की जमीन तथा ग्राम समाज एवं मंदिर कि जमीन पर कब्जा कर रखा है सरकारी तथा मंदिर के जमीन पर किए गए अतिक्रमण को खाली करने की मांग की गई। ज्ञापन लेने के बाद तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि इस मामले में टीम द्वारा जांच कराई जाएगी यदि मामला सत्य पाया गया तो निश्चित रूप से अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा और सरकारी तथा मंदिर की जमीन को अवमुक्त कराया जाएगा इस मौके पर बजरंग दल के नगर संयोजक विमलेश बाजपेई विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के अलावा सजल शर्मा हर्षित द्विवेदी धीरू पटवा कुलदीप सिंह चौहान जयंत चोपड़ा सगुना पुर निवासी उत्तम कुमार त्रिपाठी पुजारी बाबू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share