G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी में भारतीय किसान यूनियन और अराजनैतिक गुट की एक बैठक हुई। बैठक में नगर के प्रमुख चौराहा में जाम लगे रहने का मुद्दा छाया रहा। कहा कि लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाया जाए इसके अलावा कहा कि हकबंदी का आदेश होने के बावजूद भी नाप नहीं की जाती है। इस पर ध्यान दिया जाए। नहीं धरना प्रदर्शन किया जायेगा। बिदंकी नगर के तहसील परिसर में शनिवार को दिन में करीब 2 बजे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की एक बैठक हुई। बैठक में यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह गौतम उर्फ़ बबलू सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बिंदकी कस्बे के प्रमुख ललौली चौराहे में जाम लगा रहता है। जिसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम से निजात दिलाने की मांग की गई। बैठक में कहा कि रणमस्तपुर गांव में हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए रास्ते की खुदाई की गई है। जिससे रास्ता खराब हो गया है उसे ठीक करवाने का काम किया जाए। इस बात पर भी नाराजगी जताई कि हक बंदी के आदेश होने के बावजूद भी राजस्व विभाग की टीम द्वारा नाप नहीं की जाती है। नाप करने की मांग की गई। मलवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत मौहार गांव से कनेरी गांव तक मार्ग बनवाने की मांग की गई। नगर व क्षेत्र में नाबालिग बच्चों द्वारा ई रिक्शा चलाया जाता है जिससे दुर्घटनाएं हो रही है। इस पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर स्वामी दिन भिखारी प्रसाद रामनरेश राजकुमारी देवी श्यामा देवी निरंजन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share