उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अल्लीपुर ओवर ब्रिज के समीप ट्रक का टायर खोलते समय रोड से निकला अज्ञात वाहन टायर खोल रहे ट्रक चालक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार झारखंड के कोडरमा के खरखरा नवल शाही निवासी परन शाओ का 53 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर शाओ जो ट्रक चालक था और ट्रक लेकर फतेहपुर जनपद आया था। तभी उसका ट्रक मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अल्लीपुर ओवर ब्रिज के समीप पंचर हो गया। तो चंद्रशेखर ट्रक रोड़ किनारे खड़ा कर ट्रक का टायर खोल रहा था। तभी रोड से गुजरा अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share