उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव में आज सुबह कुल्हाड़े से लकड़ी चीरते समय कुल्हाड़ा छिटकने से युवक का पैर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी भिखारी का 39 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह आज सुबह कुल्हाड़े से लकड़ी चीर रहा था। तभी उसके हाथ से कुल्हाडा छिटक कर उसके पैर में लगने से उसका पैर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में पप्पू सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती घर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share