उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर पुरईन चौराहे के समीप प्रयागराज से कानपुर वापस जा रही कार आगे चल रहे ट्रक चालक द्वारा ब्रेक लगा देने पर पीछे से कार ट्रक में जाकर घुस गई। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चार लोग घायल हो गये। घयलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानुपर नगर के मोहल्ला कुसवा थाना फील खाना, निवासी स्व0 सुरेश नरायन बाजपेयी का 43 वर्षीय पुत्र कपित बाजपेयी अपने परिवार के अन्य सदस्य पूजा बाजपेयी, अंकित त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी व मासूम के केशव त्रिपाठी के साथ प्रयागराज महाकुम्भ स्नान के लिए आये थे। देर रात लगभग 2 बजे वापस लौटते समय जैसे ही वाहन खागा कोतवाली के पुरईन चौराहा एनएच 2 में पहुंची उसकी समय आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे अनियंत्रित होकर कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। जिससे कपिल बाजपेयी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं कार में सवार अन्य श्रद्धालु घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

