G-FG6935EM07


उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थाना सुल्तानपुर घोष के पहाड़पुर मजरा सुल्तानपुर घोष में बीते शुक्रवार की शाम को थाना से महज तीन सौ मीटर दुरी पर एक नवयुवक की साइकिल से पैदल जाते वक़्त बोलेरो चालक की लापरवाही से दर्दनाक मौत हुई थी।

जिसमें की मृतक के परिजनों को न्याय न मिलने पर शव को सड़क पर रख कर सडक जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने मौके पर मय फ़ोर्स सहित पहुंचकर शव को हटवाकर सड़क खाली करवाया।

प्रभारी निरीक्षक ने मृतक परिजनों से तीन घंटे में मय बोलेरो चालक सहित पकड़ने का अश्वशन दिया।

हलांकि पुलिस तीन घंटे की बात कहने के बाद दस मिनट में बोलेरो चालक सहित लॉकप में बैठा दिया।

By

Share
Share