G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर नाका रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से 48 वर्षीय फालवर की मौके में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के टीसी गांव निवासी कामता प्रसाद द्विवेदी का पुत्र दिनेश कुमार द्विवेदी जो अपर पुलिस अधीक्षक का फालवर था। बताते है कि शुक्रवार की देर रात वह साइकिल से पुलिस लाइन जा रहा था। जब वह शादीपुर नाका रेलवे लाइन पार कर रहा था इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी ने मौके में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By

Share
Share