उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गाँव में बक्से से बिना ताला टूटे पांच लाख के जेवरात चोरी हो गये। सूचना पर पहुंची पीआरवी सहित चौकी पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। जानकारी।के अनुसार थाना क्षेत्र के पहुर गांव निवासी मोनू सिंह परिहार पेशे से किसान हैं। तीन वर्ष पूर्व पत्नी प्रियंका का निधन हो चुका है। एक पुत्र उत्कर्ष सिंह 19 साथ में रहता है। मोनू सिंह ने बताया दो दिन पूर्व भाई जितेन्द्र सिंह के यहां घर के अंदर बक्से का ताला तोड़ कर लाखों के जेवरात चोरी कर चोरों ने कमरे का ताला बंद कर दिया था। शक के आधार पर बुधवार सुबह मोनू ने भी कमरे के अंदर रखे बक्से का ताला खोलकर देखा तो 4 अंगूठी, 3 जोड़ी झाला व टप्स,2 कील,1 लाकेट,1 सलाई गायब थे। मोनू सिंह ने बताया कि रात में कमरे का ताला बंद रखता था। सुबह खोलकर ताला चाबी को बाहर रख देता था। चाबी के गुच्छे में बक्से की चाबी लगी रहती है। बुधवार सुबह पी आर वी व चौकी पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। चौकी प्रभारी उपदेश कुमार ने बताया कि बंद बक्से से चोरी पीड़ित बता रहा है। मामला संदिग्ध लग रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

