G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर भरतपुर गांव के समीप रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों का इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुल्हड़िया गाँव निवासी राम सिंह का 30 वर्षीय पुत्र जगन सिंह व गाँव निवासी नरेंद्र का 28 वर्षीय पुत्र पंकज दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर शहर शादी का कार्ड बाटने आ रहे थे। जब इनकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर भरतपुर गाँव के समीप पहुंची तभी रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर दोनो बाइक सवार युवक घायल हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share