उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा गाँव में आज सुबह जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने 65 वर्षीय वृद्ध महिला समेत दो को लाठी डण्डे व लात घूंसो से पीटकर घायल कर दिया। घयलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार नया पुरवा गांव निवासी स्व0 रामपाल की पत्नी राजरानी व राममनोहर की 34 वर्षीय पत्नी प्रीती देवी को थाना क्षेत्र के पलवा गांव निवासी अमित पुत्र अमर भजन व घनश्याम पुत्र राममनोहर ने जमीनी विवाद को लेकर आज सुबह दोनो महिलाओं को लात, जूता व लाठी डन्डो से पीटकर घायल कर दिया और धमकी देते हुये भाग खडे हुये। घायल के परिजनो ने दोनो महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान आये परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व प्रीती देवी ने राजरानी से जमीन खरीदी थी। जिसका अदालत में मुकदमा विचाराधीन है उधर हमलावर जमीन को जबरन अपने कब्जे में लेना चाह रहे है। आज इसी बात को लेकर दबंग द्वारा प्रीती के साथ गाली गलौज कर रहे थे। तभी तीनो हमलावरों ने हमला बोल दिया। हालाकि पीडित परिजनो ने थाने में अभी कोई तहरीर नहीं दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share