उत्तर प्रदेश फतेहपुर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निष्क्रिय समितियों (दुग्ध विकास, मत्स्य, सहकारी) को नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर सक्रिय किया जाय। उन्होंने कहा कि बी पैक्स सहकारी समितियों को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ किए जाने एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि जनपद में चयनित जिन समितियों को कंप्यूटराइजेशन के लिए चयनित किया गया है का नियमानुसार कार्यवाई पूर्ण कर कार्य कराया जाय। अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 हेतु जनपद की तैयार की गई कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, एएलडीएम सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share