उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग रेलवे स्टेशन के समीप जीआरपी को रेलवे ट्रैक पर अज्ञात बृद्ध के शव के पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हाउस में रखवा दिया। वहीं पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार आज सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि लगभग 60 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची जीआरपी शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास के लगी है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचना नहीं हो सकी थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share