उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गाँव के बाहर बीती रात शौचक्रिया करने गए युवक को अज्ञात चार हमलावारो ने कट्टे की बट से मार कर घायल करते हुए उसका मोबाइल और रुपये लेकर फरार हो गए। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गाँव निवासी स्व. गंगा प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र अशोक बीती रात गाँव के बाहर शौचक्रिया करने गया था। तभी उसको अज्ञात चार हमलावारो ने कट्टे की बट से मार कर घायल करते हुए उसका मोबाइल और जेब मे रख सौ रुपये का नोट लेकर फरार हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share