उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के सलेनपुर कनहरा गाँव में आज सुबह घर में ही संदिग्ध अवस्था में युवक का शव चारपायी पर पडा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार सलेनपुर कनेहरा गांव निवासी नन्दकिशोर का 40 वर्षीय पुत्र रामू रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। आज सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसे उठाने का प्रयास किया। न उठने पर घर वालो को कुछ शक हुआ जिस पर क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दे दिया। घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने गांव वालो की मदद से दरवाजा तोड कर चारपाई में मृत अवस्था मे पडे युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज कर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीएम रिर्पोट आने के बाद ही मृत्यु का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share