उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ऐरांया विकास खंड की ग्राम पंचायत इजूरा खुर्द मे प्रधान पद के लिए 19 फरवरी को उप चुनाव संपन्न हुए थे। जिसमे आज हुई मतगणना मे प्रियंका कैथल पत्नी मनोज कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कलावती पत्नी मनोज कुमार को 66 मतो से पराजित कर ग्राम पंचायत की कुर्सी पर कब्जा किया। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी प्रियंका कैथल को आर ओ तथा एआरओ द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इजूरा खुर्द ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित थी। ऐरायां ब्लॉक के ग्राम पंचायत इजूरा खुर्द में प्रधान पद के लिए 19 फरवरी को उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ था। आज हुई मतगणना मे प्रियंका कैथल पत्नी मनोज कुमार 542 मत हासिल किया और कलावती पत्नी विनोद को 476 मतों से संतोष करना पड़ा। प्रियंका कैथल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कलावती को 66 मतों से पराजित किया। कुल 1665 मतदाताओं में 1079 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसमें प्रियंका कैथल को 542 मत व कलावती को 476 मत प्राप्त हुए तथा 61 मत अवैध पाए गए। प्रियंका कैथल की जीत के बाद उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए ब्लाक परिसर में कर्मचारियों तथा समर्थकों का मुंह मीठा कराया मतगणना समाप्त होने के बाद आरओ वीरेंद्र कुमार एआरओ राजबली ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देने के बाद सभी चुनाव सामग्री को सील कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूरे परिसर में पुलिस बल मौजूद रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
