G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के अर्न्तगत एक सप्ताह पूर्व गलथरा गांव के समीप बाइकों की हुयी भिन्डत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चरखी गांव निवासी कंधई का 27 वर्षीय पुत्र रामबाबू एक सप्ताह पूर्व बाइक से कहीं जा रहा था। तभी गलथरा गांव के अमीप सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर में भर्ती कर इलाज करा रहे थे। तभी शुक्रवार की शाम उसने दम तोड दिया। परिजन शव को लेकर गांव चले आये और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share