उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शिवजी की शोभायात्रा निकाली गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो में घूमि। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने दीप प्राजूलंकर और पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा लगातार कई वर्षों से चलाए जा रहे अभियान के तहत सुख और शांति मिलती है लोगों का आत्मविश्वास बढ़ता है। जीवन सफल होता है इस मिशन में काम करने वाले सभी लोग धन्यवाद के पात्र हैं। जानकारी के अनुसार कस्बे के ललौली रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे शिवजी की शोभा यात्रा निकाली गई यह शोभा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो में पुलिस के मौजूदगी में घूमी। यात्रा का शुभारंभ पुलिस क्षेत्र अधिकारी वीर सिंह ने पूजा अर्चना कर और हरी झंडी दिखाकर किया। शोभा यात्रा के पहले कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन करने के बाद सीओ वीर सिंह ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत मनुष्य को आंतरिक सुख शांति एवं आनंद की प्राप्त होती है। एकाग्रता स्मरण शक्ति एवं मनोबल में वृद्धि होती है। गुण तथा विशेषताओं से आकर्षक व्यक्तित्व का निर्माण होता है ।संबंधों में मधुरता आती है मानसिक स्वास्थ्य तथा शारीरिक स्वास्थ्य की प्राप्त होती है। शोभायात्रा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से प्रारंभ हुई और ललौली रोड ललौली चौराहा मुगल रोड होते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गो में घूमी। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर के अलावा सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयाल ब्रह्माकुमारी सीता, दिव्या, स्वाति के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
