G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ईकारी गांव की मोड पर ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी जान अहमद का 48 वर्षीय पुत्र सिराजुल बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ईकारी गांव की मोड़ पर पहुंची तभी ई-रिक्से ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार सिराजुल रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share