उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदों गांव के समीप आज दोपहर बाइक से जा रहे युवक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के विजयीपुर गांव निवासी रामसजीवन का 32 वर्षीय पुत्र सूरजभान दोपहर लगभग एक बजे बाइक से किसी काम से जा रहा था जब वह हरदों गांव के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के जीजा विनोद कुमार ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share