उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत चांदपुर में स्थिति गुढ़ेश्वर अखण्ड धाम शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के महा पर्व पर भोर पहर से ही शिव भक्तों ने किया। जलाभिषेक सभी भक्तों ने बोल बम बोल बम का जयकारा लगते हुए फल फूल बेलपत्र नारियल लेकर अखण्ड धाम पहुचें। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन में एवं महा शिवरात्रि के पर्व में दूर दूर से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर जल चढाने आते है। यह पावन स्थान सठिगवां से होते हुए चांदपुर यमुना तटवर्ती के किनारे बसा हुआ है यहा पर लोगों की बहुत आस्था है। भगवान भोलेनाथ के महापर्व शिवरात्रि मे प्रत्येक वर्ष यहा बड़ी संख्या में महिलाओं समेत भक्तों की भारी भीड़ होती है। ए डीएम डा.अभिनाश त्रिपाठी एव अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने प्रशासनिक अमले के साथ पहले भगवान भोलेनाथ अखण्ड धाम गूढेश्वर के दर्शन करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। और स्थानीय पुलिस को जरूरी निर्देश दिए की मंदिर में आये हुए किसी भी भक्त को कोई समस्या नही होनी चाहिए। प्रति वर्ष सावन में एवम महाशिव रात्रि में गुढ़ेश्वर धाम में हजारों की सख्या मे श्रद्धालुओं का मेला लगा रहता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share